Move to Jagran APP

तापमान ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, राजधानी समेत 79 ट्रेनें लेट

देश की राजधानी दिल्‍ली में सक्रिकय पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरे और बारिश के कारण पूरे देश में करीब 100 ट्रेनें निरस्‍त की गई हैं, वहीं 79 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 07:38 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 08:16 AM (IST)
तापमान ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, राजधानी समेत 79 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सक्रिकय पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक रुककर होती रही। राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे तक 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षो में 22 जनवरी को दर्ज किए गए तापमान में बृहस्पतिवार का तापमान सबसे कम था। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

loksabha election banner

कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद बर्फीली हवायें दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।

बारिश के कारण कोहरे और प्रदूषण से राहत
आसमान में बादल छाने के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कोहरा नहीं है। आने वाले समय में दिल्ली में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक हो सकता है।

पढ़ें - भारत दौरे पर ओबामा की नाक में दम कर देगा यह

राजधानी में बारिश होने के कारण पिछले अन्य दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर कम दर्ज किया गया। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर कम दर्ज किया गया।

रेल यातायात प्रभावित
कोहरे और बारिश के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। आज पूरे देश में करीब 100 ट्रेनें निरस्त की गई हैं, वहीं 79 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिसमें 33 सुपरफास्ट और 3 राजधानी भी शामिल हैं।

गुरुवार को सियालदह और कोलकाता शताब्दी लगभग एक घंटे से तो कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं, आज दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। सबसे ज्यादा देरी से पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति दिल्ली पहुंची। वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस 18 घंटे और ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस साढ़े 13 घंटे की देरी से आई।

गुरुवार को देश के प्रमुख शहरों का तापमान -
दिल्ली - 12 डिग्री सेल्सियस
मुंबई - 19 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई - 21.8 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता - 13.4 डिग्री सेल्सियस
नागपुर - 13.8 डिग्री सेल्सियस
गुवाहाटी - 12.4 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर - 2.0 डिग्री सेल्सियस
शिमला - 3.4 डिग्री सेल्सियस

पढ़ें - कोहरे के बाद बारिश की दस्तक, 172 से ज्यादा ट्रेनें लेट

पढ़ें - बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से बढ़ी ठंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.