यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कड़ी सुरक्षा में कोली को डासना जेल भेजा गया
निठारी कांड के नरपिशाच सुरेन्द्र कोली को आज दोपहर 12 बजे मेरठ जेल से डासना जेल शिफ्ट कर दिया गया। ...और पढ़ें

लखनऊ। निठारी कांड के नरपिशाच सुरेन्द्र कोली को आज दोपहर 12 बजे मेरठ जेल से डासना जेल शिफ्ट कर दिया गया। डेथ वारंट पर साइन होने के बाद फांसी देने के लिए कोली को गत चार सितंबर को डासना जेल से मेरठ जेल लाया गया था। फांसी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थी लेकिन इसी बीच सात सितंबर की देर रात सुप्रीम कोर्ट ने उसकी फांसी पर एक सप्तािह के लिए रोक लगा दी थी। अगले दिन कोली की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी। इस पर सुनवाई 28 अक्टूबर को होनी है।
फांसी पर रोक के कारण कोली को आज कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया गया। मेरठ जेल में पहली बार कोली की मां ने उससे मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि सुरेंद्र कोली 2006 में निठारी के सीरियल किलिंग के मामले में दोषी है।
