विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोली को डासना जेल में शिफ्ट करने का आदेश

By Edited By:
Published: Mon, 15 Sep 2014 08:46 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। गाजियाबाद के निठारी कांड में फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली को डासना जेल में शिफ्ट

News Article Hero Image

लखनऊ। गाजियाबाद के निठारी कांड में फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली को डासना जेल में शिफ्ट करने का आदेश कोर्ट ने जारी किया है। सोमवार को कोर्ट ने यह आदेश मेरठ जेल प्रशासन को भेजा है। अब दो से तीन दिन के अंदर उसे डासना जेल लाया जाएगा। सुरेंद्र कोली को निठारी कांड में फांसी की सजा सुनाई गई है। सीबीआइ के डेथ वारंट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रातोंरात कोली की फांसी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद फिर से सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 29 सितंबर तक रोक लगा दी। कोली का जब डेथ वारंट जारी हुआ था तब वह डासना जेल में बंद था। उसे फांसी देने के लिए मेरठ जेल में शिफ्ट किया गया था। अब फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उसे फिर से डासना जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया। सुरेंद्र कोली 2006 में निठारी के सीरियल किलिंग के मामले में दोषी है।