विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुम' हुए कोली की पत्नी व बच्चे, भाइयों के फोन बंद

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 09:46 PM (GMT+05:30)

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली जेल में बंद है, लेकिन उसके बीबी और बच्चों का कोई अता-पता नही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ, संजीव तोमर। निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली जेल में बंद है, लेकिन उसके बीबी और बच्चों का कोई अता-पता नही है। एक साल से उसकी पत्नी शांति देवी अपने दो बच्चों को लेकर दिल्ली के बदरपुर निवासी अपने भाई कमल और मोहित के घर पर रह रही थी, लेकिन छह महीने पहले दोनों बच्चों के साथ कहां चली गई, किसी को नहीं पता। कोली के सालों का कहना है कि शांति और उसके दो बच्चों को छह महीने पहले आखिरी बार देखा था। दिल्ली पुलिस भी कोली की पत्नी खाक छान रही है। दिल्ली में काम करने वाले कोली के तीनों भाइयों के भी मोबाइल स्विच ऑफ हैं।

अल्मोड़ा जिले के जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत पिछले तीन दिनों से कोली की पत्नी और बच्चों की तलाश में दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कश्मीरी गेट के पास संतनगर कालोनी में कोली के तीन भाई चंदू, अंगू और मंगनू नौकरी करते हैं। नारायण सिंह ने तीनों के मोबाइल पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ थे। उसके बाद वह बदरपुर बॉर्डर के पास रहने वाले कोली के साले कमल और मोहित के घर गए। दोनों सालों ने नारायण सिंह रावत को बताया कि कोली की पत्नी शांति दोनों बच्चों को लेकर छह महीने पहले रात के समय घर से चली गई थी, उसके बाद से कोई पता नही है, जबकि पड़ोसियों ने नारायण सिंह को बताया कि शांति को बच्चों समेत उसके भाइयों ने ही बदनामी के डर से घर से निकाल दिया।

बता दें कि आठ साल से जेल में बद सुरेंद्र कोली से उसकी मां कुंती देवी को मिलाने अल्मोड़ा से जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ही मेरठ जेल लाए थे। नारायण सिंह रावत ने बताया कि कोली की पत्नी शांति और दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना बदरपुर पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आई और कोली के दोनों सालों से पूछताछ की। कुछ क्लू मिलने के बाद पुलिस ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

पढ़ें: 'पहले पंधेर को दो फांसी फिर कोली को लटकाओ'

पढ़ें: कोली ने पत्नी और बेटे से मिलने की इच्छा जताई