विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दो मामलों में दी बड़ी राहत

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 01 May 2015 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2015 03:59 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल पर दो अगल-अलग मामलों (अपराधिक मानहानी) ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल पर दो अगल-अलग मामलों (अपराधिक मानहानी) में चल रही सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

पहला मामला पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल ने दायर किया था। जिसमें केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, शाजिया और प्रशांत भूषण को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में चल रही है। दूसरा मामला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सचिव पवन खेडा ने दायर किया था। जिसकी सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रही है।

आज मामले की सुनवाई के दौरान अमित सिब्बल ने कहा की मामले की सुनवाई पर रोक न लगाई जाये लेकिन कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, अमित सिब्बल और पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा। मामले की सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

पढ़ें - अगर दिल्ली में प्राकृतिक आपदा आई तो होगा मुफ्त इलाज

पढ़ें - 'आप' के कानून मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन