यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप' के कानून मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह की फर्जी डिग्री का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जितेंद्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह की फर्जी डिग्री का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जितेंद्र सिंह के खिलाफ बुधवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था तो आज कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है और उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रही है।
स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी की बौछार करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- संसद में गूंजा मोगा कांड, चर्चा से स्पीकर का इनकार
इससे पहले, तोमर से विपक्षी पार्टियों ने उनकी विधि की डिग्री कथित तौर पर जाली होने को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की, लेकिन उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया और पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया। तोमर ने कहा कि यह विवाद आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए भाजपा की चाल है।

उन्होंने दावा किया कि चूंकि उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और न ही अदालत ने कोई टिप्पणी की है, इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं है।
मोगा मामले पर भी कांग्रेस का प्रदर्शन
पंजाब के मोगा में डिप्टी सीएम की बस में मां और बेटी के साथ पहले छेड़खानी हुई।विरोध करने पर उन्हें बस से फेंक दिया गया। नाबालिग लड़की की मौत हो गई है।

इस मामले के खिलाफ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम के साथ साथ राज्य सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें- जितेंद्र तोमर को छोड़ना पड़ सकता है मंत्री पद
