विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजल गायक गुलाम अली के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 25 Jan 2016 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2016 06:56 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म 'घर वापसी' के निर्माताओं ने पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'घर वापसी' के निर्माताओं ने पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है। वह फिल्म का संगीत लांच करने के लिए गुरुवार को शहर में पहुंचेंगे।

सुहैब इलियासी द्वारा निर्देशित फिल्म में गुलाम अली ने एक देशभक्ति गीत के लिए अपनी आवाज दी है। इलियासी ने कहा, 'मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार से गुलाम अली के लिए शहर में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करुंगा। उन्हें शिवसेना से धमकी मिली है। उन्होंने पिछले साल भारत में गजल गायक को कंसर्ट करने नहीं दिया था।'

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में शिवसेना की धमकी के बाद गुलाम अली ने मुंबई और पुणे में अपने कंसर्ट को रद कर दिया था। इलियासी ने उम्मीद जताई है कि गायक की मौजूदगी में शुक्रवार को फिल्म का संगीत जारी करने के कार्यक्रम में कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म असहिष्णुता पर हालिया विवाद के बारे में है।

पढ़े : बॉलीवुड फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे पाक गजल गायक गुलाम अली