विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे पाक गजल गायक गुलाम अली

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 07:39 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 08:10 AM (IST)

खबर है कि जल्द ही जानेमाने गजल गायक गुलाम अली फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्‍म का निर्देशन सुहैब इलियासी कर रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी लेजेंड गजल गायक गुलाम अली जल्द ही भारतीय फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, वो फिल्म 'घर वापसी' में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सुहैब इलियासी करेंगे।

इस फिल्म में गुलाम अली एक देशभक्ति गीत को भी अपनी आवाज देंगे। फिल्म में अपने हिस्से को डब करने के लिए गुलाम अली यहां आए हुए हैं।

इस बारे में गुलाम अली ने कहा, 'यदि मैं यह काम तीन या इससे ज्यादा दिन तक लगातार करता रहा तो मैं भी प्रोफेशनल एक्टर के तौर पर ऐसा कर सकूंगा। मुझे लगता है कि सिंगिंग ज्यादा सरल है।'

गुलाम अली ने पिछले सप्ताह कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत शानदार प्रस्तुति दी थी। जहां तक सवाल फिल्म का है तो इसमें फरीदा जलाल, आलोक नाथ, रीमा लागू, दीपक तिजोरी और जरीना वहाब भी नजर आएंगे।

फिल्म के संगीत में सोनू निगम, शान और सुनिधि चौहान जैसे गायकों ने भी अपना योगदान दिया है। गुलाम अली 29 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। इस दौरान फिल्म का संगीत लॉन्च किया जाएगा। सुहैब इलियासी को पहचान 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' से मिली थी। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 'घर वापसी' कार्यक्रम बिना किसी दिक्कत के सफलतापूर्वक हो सकेगा।'