विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑनलाइन बाजार में अखिलेश के लैपटॉप की बोली

By Edited By:
Published: Fri, 01 Nov 2013 05:26 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2013 07:31 AM (IST)

उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को लैपटॉप से लैस करने में लगे उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपने ऑनलाइन मार्केट में बिकने पहुंच गए हैं। नि:शुल्क मिले लैपटॉप के खरीददार तलाशने के लिए लखनऊ और वाराणसी के छात्रों ने ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाली वेबसाइट पर इसके विज्ञापन अपलोड किए हैं। इन छात्रों ने सरकारी

News Article Hero Image

अलीगढ़, [आशीष गुप्ता]। उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को लैपटॉप से लैस करने में लगे उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपने ऑनलाइन मार्केट में बिकने पहुंच गए हैं। नि:शुल्क मिले लैपटॉप के खरीददार तलाशने के लिए लखनऊ और वाराणसी के छात्रों ने ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाली वेबसाइट पर इसके विज्ञापन अपलोड किए हैं। इन छात्रों ने सरकारी लैपटॉप को 'अखिलेश लैपटॉप' नाम दिया है। इंटरनेट की दुनिया में इसे आसानी से तलाश सकते हैं।

पढ़ें: लैपटॉप पाने की हरसत रही अधूरी

लैपटॉप बिक्री का यह विज्ञापन अपलोड किया गया है, सामान की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त वाली वेबसाइट 'ओएलएक्स डॉट इन' पर। यहां किसी को भी अपना सामान बेचने या खरीदने के लिए मुफ्त में विज्ञापन पोस्ट करने की आजादी है। इसी वेबसाइट पर हजरतगंज (लखनऊ) के छात्र अहमद ने 5999 रुपये में और वाराणसी के वाईपी सोनू और कुछ अन्य ने 'अखिलेश लैपटॉप' बेचने की इच्छा जताई है। इन लैपटॉप खरीदने वाले भी खूब मिल रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।