विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लैपटॉप पाने की हसरत रही अधूरी

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2013 09:51 PM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : मंगलवार को लैपटॉप लेने पहुंचे 95 छात्रों के हाथ एक बार फिर मायूसी ही हाथ लगी। प्रशासन के लाख प्रयास किए जाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन छात्रों का सत्यापन करने नहीं पहुंचा। ऐसे में सुबह दस बजे तहसील पहुंचे छात्र थकहार कर सायं चार बजे वापस लौट गए। कुछ कॉलेजों द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद 52 छात्रों को एसडीएम ने लैपटाप सौंप दिया।

गौरतलब है कि, जिले के 12 महाविद्यालयों में रमाबाई पीजी कॉलेज, भानमती स्मारक महाविद्यालय, हुबराज कॉलेज, दशरथ वर्मा कॉलेज, डॉ. अशोक कुमार स्मारक कॉलेज, संत द्वारिका महाविद्यालय, हुलासी देवी महाविद्यालय, श्रीराम आर्दश महाविद्यालय, रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय, देव इंद्रावती महाविद्यालय, आरपीएस एमबीएस कॉलेज व रामसमुझ सुरसती महाविद्यालय में लैपटाप योजना से वंचित रह गए पात्र 147 छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जाना है। उक्त विद्यालयों द्वारा गत शनिवार को आयोजित हुए वितरण कार्यक्रम में सत्यापन नहीं किए जाने के कारण छात्रों को मंगलवार को बुलाया गया था। छात्र तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय पर अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हो गए, लेकिन उनका सत्यापन करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा। ऐसे में 95 छात्रों को सत्यापन के अभाव में लैपटॉप वितरित नहीं किया गया। तहसीलदार राजेश सिंह ने बताया कि, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य की मौजूदगी में सत्यापन के बाद 52 छात्रों को लैपटॉप का वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि, शेष बचे छात्रों को लैपटॉप वितरण किए जाने की अगली तिथि बाद में तय की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर