विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीएससी में हिंदी के लिए अनशन

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jul 2014 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2014 08:00 PM (IST)

यूपीएससी प्रवेश परीक्षा में हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं की भूमिका को बढ़ाने और सी-सेट पेपर समाप्त करने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यूपीएससी प्रवेश परीक्षा में हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं की भूमिका को बढ़ाने और सी-सेट पेपर समाप्त करने के लिए आंदोलन जारी है। मुखर्जी नगर में राष्ट्रीय अधिकार मंच के बैनर के तहत दो परीक्षार्थी निलोत्पल और पवन कुमार अनशन पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही अन्य भी कतार में हैं। परीक्षार्थी पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार रात यूपीएससी का घेराव करने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। छात्रों का कहना है कि यूपीएससी में हिंदी सहित भारतीय भाषाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। जो कि देश हित में नहीं है। इससे पहले परीक्षार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव की कोशिश की थी जिसके बाद उन पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग भी किया था।

पढ़ें : गृहमंत्री आवास के बाहर यूपीएससी छात्रों का प्रदर्शन