यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओडिशा के अस्पताल में शिशु के शव को खा रहा था कुत्ता
पुलिस ने बताया कि अस्पताल के पास कुछ लोगों ने कुत्ते को बच्चे के शव को खाते हुए देखा, लेकिन किसी ने कुत्ते को रोकने की कोशिश नहीं की।

कोरापुट, प्रेट्र। ओडिशा में कोरापुट जिले के जेपोर के सब डिवीजनल हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को एक कुत्ता एक शिशु (लड़का) के शव को खाता हुआ देखा गया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल के पास कुछ लोगों ने कुत्ते को बच्चे के शव को खाते हुए देखा, लेकिन किसी ने कुत्ते को रोकने की कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने तो अपने मोबाइल फोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। वहीं अस्पताल के अधिकारियों ने इसे लेकर अनभिज्ञता दिखाई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक टीम मोबाइल रिकॉर्डिग का सत्यापन कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः सैर पर निकले वकील दंपती को कुत्तों ने घेरा, पत्नी के साहस से बची जान