यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंजीनियर की पत्नी व बच्चों का 'अपहरण' कर करा दिया जबरन धर्म परिवर्तन
बताया जा रहा है कि विनोद की पत्नी प्रिया रानी और उनके बच्चों का अपहरण मो. मुन्ना उर्फ सिद्दिकी ने ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। ओमान में इंजीनियर के पद पर कार्यरत धनसार(धनबाद, झारखंड) निवासी विनोद कुमार ने सोमवार को अदालत में आवेदन देकर अपने बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगाई।
धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन की अदालत में उनकी ओर से अधिवक्ता रजनी मुखर्जी ने बहस करते हुए कहा कि विनोद की पत्नी प्रिया रानी और उनके बच्चों का अपहरण मो. मुन्ना उर्फ सिद्दिकी ने कर लिया था। विनोद और प्रिया की शादी हिंदू रीति रिवाज से 20 जून, 2005 को बिहारशरीफ में हुई थी। बिना तलाक के ही मो. मुन्ना ने उनकी पत्नी से जबरन शादी कर ली। उनके बच्चों को भी अपने कब्जे में रखा। अब प्रिया का नाम शाहनाज कर दिया गया है। पुत्र आलोक का नाम सुजान और बेटी का नाम अनामिका की जगह शामसा कर दिया गया है। विनोद ने
अदालत को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सिद्दिकी और उनके लोगों ने धमकी देकर उससे करीब 10 लाख रुपया भी ले लिया है। अदालत से अनुरोध किया है कि बच्चों को बरामद कराकर उसके हवाले किया जाए। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।
बताते चलें कि विनोद ने इस घटना की सूचना एसएसपी धनबाद, मुख्यमंत्री झारखंड को देकर कार्रवाई की मांग की थी। पांच नंवबर को विनोद की शिकायत पर जमशेदपुर के मानगो थाने में सिद्दिकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सिद्दिकी को तो जेल भेज दिया, जबकि बच्चे अभी भी पत्नी के पास हैं। विनोद का कहना है कि 2010 में उसकी पत्नी और बच्चों का दिल्ली एयरपोर्ट से अपहरण हो गया था। बच्चों को तलाश करने के बाद वे ओमान चले गए थे। सात साल बाद उन्हें उनकी पत्नी और बच्चों की जानकारी मिली।
