विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जबरन मेरा इस्‍लाम में धर्मांतरण कराया, फिर बनाने वाले थे सेक्‍स स्‍लेव'

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 11 Nov 2017 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 12:52 PM (IST)

लड़की ने यह दावा किया कि इसे सीरिया में आइएसआइएस शामिल कराने का प्रयास किया गया, जहां उसे 'सेक्स स्लेव' के रूप में इस्तेमाल किया जाना था।

'जबरन मेरा इस्‍लाम में धर्मांतरण कराया, फिर बनाने वाले थे सेक्‍स स्‍लेव'
'जबरन मेरा इस्‍लाम में धर्मांतरण कराया, फिर बनाने वाले थे सेक्‍स स्‍लेव'

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय लड़की ने केरल उच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर कर अपनी दर्द भरी दास्‍तां बताई है। याचिका में इस लड़की ने बताया है कि पहले जबरन उसका इस्‍लाम में धर्मांतरण कराया गया। फिर धोखेबाजी से उससे शादी की गई और उसके बाद 'सेक्‍स स्‍लेव' बनाने की कोशिश की गई।

इस लड़की ने यह भी दावा किया कि इसे सीरिया में आइएसआइएस शामिल कराने का प्रयास किया गया, जहां उसे 'सेक्स स्लेव' के रूप में इस्तेमाल किया जाना था। याचिका खुद लड़की ने दायर की है, इसलिए उस पर किसी तरह के दबाव का सवाल ही नहीं उठता है। केरल की रहने वाली याचिकाकर्ता का गुजरात के जामनगर में जन्म और पालन पोषण हुआ था।

याचिकाकर्ता ने बताया कि उसे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनाया गया और सेक्स स्लेवरी के लिए दुबई लाया गया है। याचिका में महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया और कहा, 'सऊदी अरब पहुंचने के बाद इसने अपना असली रंग दिखाया। यह शख्स सेक्स स्लेव के तौर पर काम करने के लिए मजबूर कर रहा है। इसकी सीरिया ले जाने की अन्य योजनाएं भी हैं।

उसने बताया कि इन्होंने मुझसे कहा कि वह कुछ दिनों के अंदर ही सीरिया ले जाएंगे। आईएसआईएस के आतंकवादियों के हाथों मुझे बेचने की भी इनकी योजना थी। उन्होंने उसे इस्लामिक कक्षाओं में शामिल होने और जाकिर नायक के वीडियो देखने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें: जानिए, क्‍यों चौथी पत्नी बनकर रहने को तैयार हो गई युवती