विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, राज्यमंत्री ने दी धमकी

By Edited By:
Published: Sun, 05 Jan 2014 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 05 Jan 2014 02:30 PM (GMT+05:30)

एक सपा नेता पर राजधानी में अलीगंज निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। एक सपा नेता पर राजधानी में अलीगंज निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सपा नेता ने उससे करीब दो लाख रुपये भी हड़प लिए। वहीं युवक के मुताबिक वह समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है और वर्तमान में किसी पद पर नहीं है। महिला ने उसके खिलाफ साजिश रची है। हालांकि, युवक ने महिला से बीते तीन माह से संपर्क में होने की बात स्वीकार की है। महिला ने कल एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से इस नेता की शिकायत की। मामले गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इसकी जांच सीओ अलीगंज को दी है।

महिला का आरोप है कि आलमबाग थाना क्षेत्र निवासी सपा नेता ने बीते 17 सितंबर को उससे दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। बाद में दोनों पति-पत्‍‌नी की तरह रहने लगे थे। महिला के मुताबिक युवक ने 14 फरवरी 2014 को उससे सगाई करने की बात कही थी। बीते 16 दिसंबर को एक लड़की ने महिला को फोन कर बताया कि युवक से उसके भी नजदीकी रिश्ते हैं। महिला ने इसकी छानबीन की और सत्यता पाने पर उसने युवक से इसके बारे में सवाल किया। युवक ने दूसरी महिला से अपने संबंध स्वीकार किए, लेकिन शादी उसी से करने की बात कही थी। बाद में महिला के शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है युवक ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

एसएसपी ने कल इस पूरे मामले की जांच सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह को सौंपी है। सीओ अलीगंज के मुताबिक महिला ने सुबूत के तौर पर कुछ फोटो भी दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें: मथुरा से अगवा कर पोलैंड की युवती से दुष्कर्म

राज्यमंत्री के यहां से मिली धमकी

आरोप है कि कल शिकायत करने पहुंची महिला के पास एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के नाम से धमकी भरा फोन भी आया था। महिला के मुताबिक एक राज्यमंत्री के यहां से उसे शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

युवक के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसएसपी जे रविंद्र गोड़ ने बताया कि कल महिला आई थी। उसने बताया कि एक युवक से उसके पूर्व में संबंध थे, लेकिन अब वह युवक शादी से इन्कार कर रहा है। सीओ अलीगंज मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर महिला को धमकी दी जा रही है, तो उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।