विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा से अगवा कर पोलैंड की युवती से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Sun, 05 Jan 2014 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2014 01:00 PM (IST)

कार सवार एक आरोपी ने पोलैंड की महिला को मथुरा में कार में खींचकर उसे बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। तीन वर्ष से मथुरा में रह रही पोलैंड की युवती को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म किया गया। जिस समय उसके साथ दुष्कर्म किया गया उस समय कार में उसके साथ ढाई साल की बेटी भी थी।

दुष्कर्मी बाद में युवती को दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में फेंककर भाग गए। मामला संज्ञान में आने के बाद कल दिल्ली के पहाडग़ंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दिल्ली के साथ मथुरा पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार तड़के निजामुद्दीन इलाके में फेंकी गई विदेशी युवती को बदहवास हालत में बेटी के साथ बैठे देख राहगीरों ने पहाडग़ंज थाने भेजा। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीया पीड़िता मूलत: पोलैंड की है। वह तीन वर्ष से मथुरा में व्यवसाय करती है।

ंदो जनवरी की रात करीब 10 बजे वह मथुरा में बेटी के साथ टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी सफेद रंग की कार आकर वहां रुकी। कार में सवार शख्स ने उसे बुलाकर कुछ कहा। युवती जब तक कुछ समझ पाती, उसे कार में खींच लिया गया और चाकू दिखाकर चुप रहने के लिए कहा गया। इसके बाद कार चल दी। कुछ देर बाद नशीला स्प्रे छिड़ककर युवती को बेहोश करके कार में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी तड़के उसे और बेटी को फेंककर भाग निकले।

मुकदमा दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मध्य जिले के डीसीपी आलोक कुमार नेएसएसपी मथुरा गुलाब सिंह से जब वार्ता की तो उन्होंने इस तरह की कोई घटना होने से इन्कार कर दिया। क्त्राइम ब्रांच पुलिस टीम यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर कार और उसमें सवार लोगों की तलाश कर रही है।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं, बाद में देगी लिखित शिकायत

महिला आयोग की सदस्य के साथ कल देर रात दिल्ली के पहाड़गंज थाने की पुलिस पीड़ित विदेशी महिला को यहां लेकर आई। एसएसपी कैंप मथुरा कार्यालय पर करीब डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ के दौरान महिला कभी दुष्कर्म होने, तो कभी दुष्कर्म के प्रयास की बात कहती रही। उसने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है और बाद में लिखित में पूरे घटनाक्त्रम की जानकारी देगी। देर रात वह दिल्ली पुलिस के साथ चली गई। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पूछताछ में पीड़ित महिला ने बताया कि वह दो जनवरी की रात वह पैदल ही हाईवे पर जा रही थी, तभी वहां बड़ी गाड़ी आई। वह उसमें बैठ गई। फिर उसके चेहरे पर कुछ स्प्रे कर दिया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह कई बार चिल्लाई भी। उन्होंने कहा कि पता चला है कि पहले भी पीड़ित महिला का कुछ विवाद रहा है। उसके चाकू की चोट का निशान बताया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें: मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लिप

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।