विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लिप

By Edited By:
Published: Sat, 04 Jan 2014 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2014 01:30 PM (IST)

नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म में पड़ोसियों ने ब्लैकमेल करने के मकसद से सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की वीडियो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म में पड़ोसियों ने ब्लैकमेल करने के मकसद से सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की वीडियो क्लिप भी बना ली। वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर दोनों करीब डेढ़ माह से युवती का शारीरिक शोषण कर रहे थे। युवती के इन्कार करने पर आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहे थे। युवती ने अपने परिवारवालों से साथ एसएसपी से मिलकर तहरीर दी है।

जैदी फार्म में सरधना के दतावल निवासी दो युवक किराए पर मकान लेकर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ने पड़ोस में रहने वाली युवती को मकान मालकिन के माध्यम से घर पर बुलाया। वहां से दोनों युवती को कार से लोहिया नगर के एक मकान में ले गए। वहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर डेढ़ माह तक दुष्कर्म करते रहे। युवती के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर युवती ने परिवारवालों को मामले की जानकारी दी। इस पर घरवाले उसे लेकर नौचंदी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। हालांकि पुलिस ने लोहिया नगर में वारदात होने से घटनास्थल खरखौदा थाने का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

इसके बाद कल युवती ने अपने परिवारवालों के साथ साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कप्तान से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस इस मामले को प्रथम जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है। वहीं एसएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि एसओ नौचंदी को रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है।

पढ़ें: प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान में वैज्ञानिक के साथ यौन उत्पीड़न

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।