यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिंदुओं से घृणा करते हैं सोनिया-राहुल
योग गुरू बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी हिंदुओं से घृणा करते ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर। योग गुरू बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी हिंदुओं से घृणा करते हैं। रामदेव ने कहा कि सहारनपुर के कांग्रेसी नेता ने अपने भाषण में भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बारे में जो कहा है इससे पता चलता है कि कांग्रेस अध्यक्ष की सोच और इमरान मसूद की सोच एक है।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने देश भर में काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रखा है। नरेंद्र मोदी ने भी बाबा के मुहिम का समर्थन करते हुए कालेधन को भारत में वापस लाने का समर्थन किया है।
