विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव संग योग करेंगे मोदी

By Edited By:
Published: Sat, 22 Mar 2014 01:08 AM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार को रामलीला मैदान में योगगुरु रामदेव के साथ योग करते नजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार को रामलीला मैदान में योगगुरु रामदेव के साथ योग करते नजर आएंगे। इस दौरान हजारों की तादात में आम लोग भी रामदेव के इशारे पर योग करेंगे। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रामदेव ने कहा कि इस चुनावी मौसम में 23 मार्च को शहीदी दिवस योग महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत शहीद राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने से होगी। कथावाचक मोरारी बापू व रमेश भाई ओझा इसका शुभारंभ करेंगे। इस बीच गुजरात पुलिस भी रामलीला मैदान का सुरक्षा जायजा लेने पहुंची।

चुनावी मैदान में भी मजबूत हैं रिश्ते

संतों की शरण में पहुंचे नमो के भाई

ऋषिकेश : नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी संतों की शरण में पहुंचे हैं। पंकज ने शुक्रवार को ऋषिकेश में संतों से मुलाकात कर भाई की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने यहां मायाकुंड स्थित रामानंद आश्रम के वयोवृद्ध संत स्वामी अभिराम दास से मुलाकात की। वह आश्रम में आयोजित सत्संग में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने स्वामी अभिराम दास महाराज से बंद कमरे में वार्ता भी की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है और उसका ही फलित है कि आज मुख्य विपक्षी दलों के बड़े नेता टूट कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।