विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव ने सोनिया को बताया लुटेरी बहू

By Edited By:
Published: Sat, 29 Mar 2014 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 30 Mar 2014 07:35 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा शायद ही कभी कम हो। शनिवार को लखनऊ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा शायद ही कभी कम हो। शनिवार को लखनऊ आए बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी को लुटेरी बहू की संज्ञा दे डाली। लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में पधारे रामदेव ने लखनऊ को देश का शीर्ष सत्ता केंद्र बताया।

रामदेव ने कहा कि मैं देश का धन वापस अपने देश में लाने के अभियान में लगा हूं। भारतीय जनता पार्टी ही मेरे अभियान में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तो लुटेरी बहू है, जो ससुराल का पैसा अपने घर (इटली) ले जाने में लगी है। भाजपा ही सोनिया के इस अभियान को रोक सकती है। बाबा रामदेव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के लखनऊ से चुनाव लड़ने के कारण अब लखनऊ फिर देश की सत्ता का शीर्ष केंद्र बनने की ओर है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

बिहार में जदयू के साबिर अली को भाजपा में शामिल करने की बाबत उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि मेरा इस मामले में कुछ भी बोलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि साबिर अली को भाजपा में शामिल करना ठीक नहीं है। यह पार्टी के लिए फायदे का सौदा नहीं होगा, भाजपा को इस फैसले से नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।

पढ़े : रामदेव ने राहुल को दी दलित से विवाह करने की सलाह