यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नमो को बनाना था सैनिक, बन गए पीएम : सोमा मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमा भाई मोदी ने कहा है कि नरेंद्र को सैनिक बनाने की इच्छा थी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमा भाई मोदी ने कहा है कि नरेंद्र को सैनिक बनाने की इच्छा थी पर वह बन गए देश के प्रधानमंत्री। यह इच्छा खुद नरेंद्र मोदी की भी थी, लेकिन हमारे दादाजी ने उन्हें मना कर दिया था।
सोमा भाई मोदी शुक्रवार को पूजा-अर्चना करने के लिए रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर आए हुए थे। मां छिन्नमस्तका मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह वैश्य समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने रांची आए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमें कभी नहीं लगा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं पर अब जब बन चुके हैं तो हम लोगों को काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का अभी तक का कार्यकाल पूर्व की सरकारों से बेहतर है।
