Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कश्‍मीर में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Feb 2015 08:46 PM (IST)

    कश्मीर में लगातार दूसरे दिन हो रही बर्फबारी गुलमर्ग में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ जम गई है। बर्फबारी से यहां आए सैलानियों के चेहरे खिल गए। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    श्रीनगर। कश्मीर में लगातार दूसरे दिन हो रही बर्फबारी गुलमर्ग में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ जम गई है। बर्फबारी से यहां आए सैलानियों के चेहरे खिल गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में और हिमपात होने का पूर्वानुमान जताया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 45.7 सेमी बर्फ गिरी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों, खास कर विदेशी सैलानियों के लिए खास आकषर्ण रखने वाले इस रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह शून्य से नीचे 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्व में यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री था। वहीं दक्षिण कश्मीर के पहलगाम हिल रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान बीती रात शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस था जो तीन डिग्री बढ़ कर 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम आधार शिविर की भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि पहलगाम में रात में 8.6 सेमी बर्फ गिरी।

    जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 2.5 सेमी बर्फ गिरी और शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान कल शून्य से नीचे 0.2 डिग्री था और आज इसमें एक डिग्री की कमी आई। प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा में 5.2 सेमी बर्फ गिरी और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि कल शून्य से नीचे 0.1 डिग्री था।

    कश्मीर के संभागीय आयुक्त रोहित कंसल ने बताया कि भारी हिमपात होने की स्थिति में घाटी में यातायात में व्यवधान कम से कम सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरीय योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के चलने योग्य बनाए रखना है। घाटी के जिलों की सड़कों के लिए भी यही प्रयास रहेगा।

    पढ़ें: बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड की मार

    तापमान ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, राजधानी समेत 79 ट्रेनें लेट