विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने आग को बुझाने में की मदद

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 04 May 2016 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 10:37 AM (IST)

उत्‍तराखंड में लगी आग जो दिनों दिन फैलती जा रही है और इसे बुझाने का प्रयास लगातार जारी है, ऐसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल। मंगलवार को बारिश ने उत्तराखंड के लिए थोड़ा राहत का काम किया, जहां के जंगलों में आग बुझाने के लिए ऑपरेशन लगातार जारी है।

उत्तराखंड: आग बुझाने गए फायर वाचर की दम घुटने से मौत

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और गौरीकुंड के कुछ जगहों पर बारिश के छींटे पड़े। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौड़ागढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। देहरादून के मौसम विभाग के डायरेक्टर बिक्रम सिंह ने मंगलवार को 72 घंटे तक लगातार बारिश की उम्मीद जतायी थी।

द हिंदू में छपी खबर के अनुसार, कार्बेट टाइगर रिजर्व तक यह आग पहुंच गयी थी लेकिन अधिकारियों ने कहा इसे नियंत्रित कर लिया गया है।

उत्तराखंड: जंगल की आग से ग्लेशियरों को खतरा, तेजी से पिघलने की आशंका

कार्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने कहा, ‘अन्य जंगलों की तरह आग कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी पहुंच गया लेकिन इसपर काबू पा लिया गया और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।‘

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एस रामास्वामी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 11,160 जवानों को लगाया गया है। एनडीआरएफ टीम भी आइएएफ चॉपर के साथ लगातार जुटी हुई है। मंगलवार तक 3,466 हेक्टेयर में आग को रिकार्ड किया गया और 121 ताजे घटना की सूचना मिली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।