विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों के हालात पर शिवसेना ने दी फड़नवीस को नसीहत

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 10:41 AM (IST)

महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार राज्य में किसानों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार राज्य में किसानों की बदतर स्थिति को लेकर शिवसेना ने फड़नवीस सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत दी है।

अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। एेसे में सरकार भी उनकी ठीक तरह से मदद नहीं कर रही है। सामना में पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए मुद्रा बैंक की योजना पर निशाना साधा गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि योजना तो शुरू कर दी गई है लेकिन इसका फायदा किसानों को कब होगा इसका पता नहीं।

संपादकीय में शिवसेना ने मुख्यमंत्री फड़नवीस के उस फैसले पर चुटकी ली है जिसमें यह कहा गया है कि हर नए प्रशासकीय अधिकारी को छह साल विधर्व में कम करना होगा। शिवसेना ने सरकार के इस फैसले का तो स्वागत किया है लेकिन उन्हें यह नसीहत भी दी है कि सीएम विदर्भ की तरह वह अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें।

पढ़ेंः शिवसेना नेता संजय राउत देशद्रोहीः शिवपाल

पढ़ेंः मुसलमानों से छीना जाए मतदान का अधिकारः शिवसेना