विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना नेता संजय राउत देशद्रोही : शिवपाल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2015 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2015 08:23 PM (IST)

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शिवसेना नेता संजय राउत के मुस्लिमों को वोट राइट नहीं होने के बयान पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शिवसेना नेता संजय राउत के मुस्लिमों को वोट राइट नहीं होने के बयान पर कहा है कि ऐसे लोग देशद्रोही हैं। देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। इसलिए यहां ऐसे बयान शोभा नहीं देते।आज पूर्व सांसद चौ.रामगोपाल यादव की 105वीं जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने कानपुर आए मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने पहले 200 करोड़ रुपये दिए थे, उसके बाद 300 करोड़ रुपये और भेजे हैं। अभी तक जहां 400 रुपये प्रति हेक्टेयर जुर्माना दिया जा रहा था वहां अब 900 रुपये और जहां 900 रुपये था वहां अब 1800 रुपये दिया जाएगा। केंद्र का धन अब तक सरकार को नहीं मिला है। किसानों को दिए जा रहे धन की मानीटङ्क्षरग करा रहे हैं, किसी जिले से कोई शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले जिस समय शिवपाल यादव का हेलीकाप्टर लैंड कर रहा था तभी अचानक एक पेड़ की डाल टूटकर नीचे खड़े पुलिस वालों पर गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।