विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली की खराब हालत के जिम्‍मेदार सिर्फ केजरीवाल: शीला

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 10:08 AM (IST)Updated: Wed, 05 Nov 2014 12:00 PM (IST)

कांग्रेस नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की बदहाली के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की बदहाली के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख व यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में एक हिंदी समाचार चैनल के साथ बातचीत में शीला ने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने 49 दिनों की अपनी सरकार के दौरान काफी काम किया। अगर ऐसी बात है तो वह मैदान छोड़ कर भागे क्यों?

केजरीवाल पर हमला बोलते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से सिर्फ झूठे वायदे किए। उन्होंने जनता को सिर्फ सपने दिखाए लेकिन काम करने का समय आया तो मैदान छोड़कर भाग गए। शीला ने कहा कि जनता ने पिछले चुनाव में अपना जवाब दे दिया है। क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी इस पर शीला ने कुछ स्पष्ट कहने से इन्कार करते हुए कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगी।

पढ़ेंःकेजरी से हिसाब बराबर करना चाहेंगी !

पढ़ेंः शीला की सक्रियता, सूबे का कांग्रेसी नेतृत्व बेचैन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।