विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोहराबुद्दीन-इशरत कांड के जांचकर्ता आइपीएस दिल्ली में होंगे तैनात!

By Edited By:
Published: Thu, 17 Jul 2014 07:38 PM (IST)

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से अपने चहेतों को ही नहीं, सोहराबुद्दीन-इशरत मुठभेड़ की जांच करने वाले अफसरों को भी दिल्ली बुलाने की सोच रहे हैं। बताया जाता है कि मोदी सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में तीन पुलिस अफसरों को पकड़ने वाले आइपीएस रजनीश रॉय, इशरत कांड से चर्चित हुए आइपीएस सतीश वर्मा समेत 7 अफसरों को प

News Article Hero Image

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से अपने चहेतों को ही नहीं, सोहराबुद्दीन-इशरत मुठभेड़ की जांच करने वाले अफसरों को भी दिल्ली बुलाने की सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोदी सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में तीन पुलिस अफसरों को पकड़ने वाले आइपीएस रजनीश रॉय, इशरत कांड से चर्चित हुए आइपीएस सतीश वर्मा समेत 7 अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाने की सोच रहे हैं। हालांकि वर्मा हिरासत में मौत केमामले में फंसे हुए हैं लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी पीएमओ व भाजपा मुख्यालय में चहेते अफसरों और नेताओं को ले जा चुके हैं, इनमें गुजरात सीएमओ में उनके अतिरिक्ति मुख्य सचिव रहे एके शर्मा,जनसंपर्क अधिकारी जगदीश ठक्कर व अन्य अफसरों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अमित शाह प्रमुख हैं। खबर है कि अब मोदी कुछ आइपीएस अफसरों को भी दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर ले जाने के मूड में हैं। इनमें लालू यादव को चारा घोटाला में पकड़ने वाले सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना, अहमदाबाद अपराध शाखा के प्रमुख रहे आइपीएस एके शर्मा, आइजी प्रवीण सिन्हा, डीआइजी पीके रोशन शामिल हैं।

पढ़े : मंत्री के इलाज में खर्च 1.16 करोड़ रुपए देगी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।