विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शॉटगन' ने दागी 'गोली', कहा-अमिताभ तो मोदी से भी ज्यादा लोकप्रिय

By Edited By:
Published: Fri, 02 Aug 2013 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2013 02:54 PM (IST)

एक बार फिर 'शॉटगन' ने बगावती तेवर दिखाएं हैं। सिने अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक बार फिर 'शॉटगन' ने बगावती तेवर दिखाएं हैं। सिने अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इन्हें प्रचार कमेटी की कमान सौंपने में जल्दबाजी हुई है।

पढ़ें: शॉटगन को आखिरी मोहलत

इतने पर ही नहीं रुके बिहारी बाबू। बगावती बोल जारी रखते हुए कहा कि यदि लोकप्रियता की बात की जाए तो मोदी से ज्यादा लोकप्रिय तो अमिताभ हैं।

सच कहना अगर बगावत है तो समझो मैं भी बागी हूं

पढ़ें: शत्रुघ्न के बागी तेवर..

वैसे आज कोई पहली बार 'शॉटगन' ने गोली नहीं दागी है। इससे पहले भी मोदी पर तंज और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के गुणगान गाते रहे हैं। वैसे पार्टी भी इशारों में इन पर कार्रवाई की बात कर चुकी है। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा था कि इन पर कार्रवाई होगी। पटलवार करते हुए ठाकुर ने तो नीतीश कुमार और बिहारी बाबू, दोनों को शानदार एक्टर करार दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर