यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान के वरिष्ठ आइएएस पर रेप का मुकदमा
राजस्थान में एक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के खिलाफ सिविल सेवा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती से रेप करने ...और पढ़ें

जयपुर। राजस्थान में एक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के खिलाफ सिविल सेवा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में मदद का वादा कर राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलेंट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष बीबी मोहंती (58) ने गत वर्ष 17 व 19 फरवरी को उसके साथ कई बार रेप किया। जबकि मोहंती ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
पढ़ें: महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
महेश नगर थाना प्रभारी रामावतार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मोहंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है पिछले साल फरवरी में अधिकारी ने उसे अपने स्वेज फार्म स्थित फ्लैट पर परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उससे कई बार रेप किया। साथ ही मोहंती ने युवती को शादी का झांसा देकर अप्रैल से अगस्त माह के बीच भरतपुर, आगरा, गोवा, उदयपुर जैसे पर्यटक स्थलों पर घुमाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
