विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता के करीबी रहे पनीरसेल्वम बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 08:13 AM (IST)

जयललिता के निधन के बाद पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

News Article Hero Image

चेन्नई (एएनआई)। जयललिता के निधन के बाद ओ पन्नीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) ने पार्टी का नया नेता चुन लिया है और देर रात राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के पहले दो मिनट का मौन भी रखा गया। पनीरसेल्वम के अलावा 15 और मंत्रियों ने भी शपथ ली।

पनीरसेल्वम को जयललिता के बेदह करीबी माना जाता था और। जब भी जयललिता को किसी वजह से मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी तो उन्होंने पनीरसेल्वम पर ही भरोसा जताया था। जयललिता के प्रति उनकी उनकी ऐसी अटूट निष्ठा थी कि वे जयललिता की गैरमौजूदगी में कैबिनेट की बैठक में उनकी तस्वीर सामने रखकर फैसले लिया करते थे।

तस्वीरें: जयललिता के अलावा इन 10 नेताओं की हो चुकी है कार्यकाल के दौरान मौत

पढ़ें- LIVE: राजाजी हॉल पहुंचे वेंकैया, जयललिता को दी अंतिम श्रद्धांजलि

जयललिता के निधन पर तमिलनाडु में तीन दिनों तक स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा की गई। सोमवार देर रात 11.30 बजे जयललिता ने अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।

भारत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थी जयललिता, देखें तस्वीरें

पढ़ें- जयललिता के अस्पताल में दाखिल होने के बाद से अब तक 73 दिनों का घटनाक्रम