विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में सामान्य स्थिति की झलक, घर से बाहर निकल रहे लोग

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 02:55 PM (IST)

श्रीनगर में रोजमर्रा के काम-काज के लिए घर से बाहर निकलने वालों की संख्या बढ़ रही है।

News Article Hero Image

श्रीनगर, प्रेट्र। अशांत कश्मीर घाटी धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रही है। श्रीनगर में रोजमर्रा के काम-काज के लिए घर से बाहर निकलने वालों की संख्या बढ़ रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह अधिकारियों द्वारा पूरे शहर से कर्फ्यू हटाने के बाद श्रीनगर के गैर-व्यावसायिक इलाके और व्यावसायिक केन्द्र लाल चौक में बसों को छोड़कर सड़कों पर चलने वाले निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है।

सनत नगर, जवाहर नगर, राजबाग और बिशेंबर नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में भी दुकानें खुली थीं।

उन्होंने बताया कि इस समय जारी विरोध प्रदर्शनों में थकान के संकेत दिख रहे हैं, जबकि अलगाववादियों की ओर से प्रायोजित हड़ताल के समाप्त होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। अलगाववादियों ने 13 अक्टूबर तक के लिए हड़ताल की घोषणा की है।

अलगाववादियों ने कल यहां स्थानीय संयुक्त राष्ट्र कार्यालय तक रैली निकालने का आह्वान किया है। घाटी के तीन जिलों अनंतनाग, बारामुला और श्रीनगर में यह रैली आज करने का घोषणा की है।

कश्मीर में आज कहीं भी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

बताते चलें कि जुलाई में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की हत्या के बाद से कश्मीर में फैली अशांति को कल 100 दिन पूरा हुए हैं।

BRICS में मोदी का पाक पर करारा प्रहार, बोले- पाक की प्यारी औलाद है आतंकवाद

पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद