विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्हैया को फांसी देने की मांग के लगाए गए पोस्टर

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2016 08:40 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Mar 2016 08:49 AM (GMT+05:30)

जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया को देश से निकाले और फांसी की सजा देने की मांग की गई है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जयपुर । जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया को देश से निकाले और फांसी की सजा देने की मांग की गई है। इस तरह के पोस्टर शहर के तीनों बड़े राजकीय महाविद्यालयों आरआर कॉलेज, जीडी कॉलेज और कला महाविद्यालय में लगाए गए हैं।

सेना पर दिए बयान को लेकर मुश्किल में कन्हैया, शिकायत दर्ज

एक पोस्टर में सावधान करते हुए लिखा गया है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को फांसी दो, जमानत कन्हैया की खारिज कराओ, पाकिस्तान का झंडा जलाओ और तिरंगा लहराओ, भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा। इसमें निवेदक समस्त देशभक्त लिखा हुआ है।

पोस्टर में कन्हैया एवं उमर खालिद के फोटो भी लगाए गए हैं। महाविद्यालय की दीवारों पर लगाए गए इन पोस्टरों की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन को गुरुवार की दोपहर लगी। पोस्टर देखे जाने के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल पोस्टर हटवाए दिए।

JNU कैंपस के अंदर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया पर हुआ हमला