यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JNU कैंपस के अंदर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया पर हुआ हमला
जेएनयू कैंपस के अंदर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। कन्हैया पर हमला करनेे वाले शख्स का नाम विकास चौधरी है।

नई दिल्ली। जेएनयू कैंपस के अंदर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। कन्हैया पर हमला करनेे वाले शख्स का नाम विकास चौधरी है। विकास गाजियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है।
कन्हैया के बिगड़े बोल, कहा- कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर रेप करते हैं सेना के जवान

इस बीच विकास चौधरी ने मीडिया के सामने कहा कि वह कन्हैया द्वारा सेना को लेकर दिए बयान से आहत है और जब तक कन्हैया अपने बयाान पर माफी नहीं मांगेगा वह अनशन करेगा।
