विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज पर साधा निशाना, वीजा मुद्दे पर जमकर सुनाई

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 09:14 PM (IST)

पाकिस्‍तानी नागरिकों के लिए मेडिकल वीजा पर मंजूरी देने के लिए सुषमा स्‍वराज ने हमें सरताज अजीज की सिफारिश को आवश्‍यक बताया।

सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज पर साधा निशाना, वीजा मुद्दे पर जमकर सुनाई
सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज पर साधा निशाना, वीजा मुद्दे पर जमकर सुनाई

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुने चुके पाकिस्तान को भारत ने एक कूटनीतिक दांव में फंसा दिया है। इसक तहत पीएम नवाज शरीफ के बेहद करीबी व विदेश मामलों में सलाहकार सरताज अजीज पर दबाव बनाया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि जाधव की मां को वीजा देने का आग्रह करते हुए उन्होंने स्वयं अजीज को पत्र लिखा था लेकिन उन्होंने उसका जवाब देना तो दूर उन तक पत्र पहुंचा या नहीं यह तक स्वीकार नहीं किया है।

स्वराज ने परोक्ष तौर पर जाधव के मामले को पाकिस्तान से इलाज के लिए भारत आने वाले नागरिकों को वीजा देने के मामले से जोड़ दिया है। अब यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह जाधव की मां को वीजा देता है या नहीं।दरसअल, हाल ही में जब भारत व पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव तेजी से आने लगा तो भारत ने वहां से ईलाज के लिए आने वाले लोगों को वीजा देने के नियम में एक शर्त जोड़ दी है। अब यह वीजा उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जिन्हें पाकिस्तान की सरकार की सिफारिश हो। लेकिन पाकिस्तान में हर व्यक्ति के लिए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय से आवश्यक प्रपत्र हासिल करना आसान नहीं है।

इससे परेशान एक पाकिस्तानी महिला ने स्वराज से आग्रह किया था कि उसे इलाज के लिए दिल्ली आना है लेकिन वीजा नहीं मिल रहा।इस पूरे प्रकरण पर स्वराज ने आज एक के बाद एक कई ट्विट कर अपनी कूटनीतिक दक्षता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भारत हर पाकिस्तानी नागरिक को इलाज के लिए जल्द से जल्द वीजा देने को तैयार है लेकिन पहले उन्हें सरताज अजीज की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने ट्विट किया, मेरी सहानुभूति हर उस पाकिस्तानी नागरिक से है जो भारत में इलाज करवाना चाहते हैं। उन्हें बस सरताज अजीज से सिफारिश करवानी होगी कि उन्हें भारत आने के लिए मेडिकल वीजा की जरुरत है।

अब देखना होगा कि अजीज या पाकिस्तानी हुक्मरान किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। सनद रहे कि हाल के वर्षो में भारत सरकार हेल्थ टूरिज्म को काफी बढ़ावा दे रही थी। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। लेकिन जानकार बताते हैं कि जबसे नया नियम लागू किया गया है कि पाकिस्तानी विदेशी मंत्रालय से अनुशंसा के बाद ही वीजा मिलेगा तब से उनकी संख्या घट रही है।
 

यह भी पढ़ें: सुषमा स्‍वराज से एक और मदद की गुहार, शख्‍स ने कहा- मेरी पत्‍नी को बचा लो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।