विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय निरुपम ने दी अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह की धमकी

By Edited By:
Published: Sat, 25 Jan 2014 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2014 04:53 PM (IST)

मुंबई। मुंबई में बिजली की दरें घटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने शनिवार को आत्मदाह की धमकी दी। उत्तर मुंबई के सांसद निरुपम ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह रिलायंस एडीए समूह के मुखिया अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह कर लें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई में बिजली की दरें घटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने शनिवार को आत्मदाह की धमकी दी।

उत्तर मुंबई के सांसद निरुपम ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह रिलायंस एडीए समूह के मुखिया अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। मुंबई में विद्युत वितरण कर रही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रचर लिमिटेड के कांदिवली स्थित मंडल कार्यालय के बाहर वह आमरण अनशन पर बैठे हैं। दरअसल, निरुपम चाहते हैं कि मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाली सभी बिजली कंपनियों के ऑडिट की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण घोषणा करें। सरकारी महाराष्ट्र बिजली वितरण कंपनी [महा वितरण] ने मुंबई को छोड़ शेष राज्य के घरेलू, औद्योगिक व कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20 फीसद की छूट दी है। पिछले हफ्ते राज्य कैबिनेट ने 300 यूनिट तक उपभोग करने वाले घरेलू, औद्योगिक, व्यावसायिक व कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत दरें 20 फीसद घटाने की घोषणा की थी।

पढ़ें : दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी कम हों बिजली दरें

बहरहाल, यह छूट मुंबई में लागू नहीं है जहंा बिजली आपूर्तिकर्ता निजी क्षेत्र की कंपनियां हैं। मुंबई के उपभोक्ताओं को बिजली टाटा पावर, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और बृहन मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट से मिलती है। निरुपम ने बताया कि तीन दिन से अनशन पर रहने के बावजूद उनका स्वास्थ्य ठीक है। मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।