विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी कम हों बिजली दरें

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 04:21 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Jan 2014 01:05 AM (GMT+05:30)

दिल्ली की नवगठित 'आप' सरकार द्वारा बिजली दरें कम करने का फैसला अब कांग्रेस-राकांपा गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। कांग्रेस के ही सांसद संजय निरुपम ने दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी बिजली दरें कम करने की मांग की है।

News Article Hero Image

मुंबई [जागरण संवाददाता]। दिल्ली की नवगठित 'आप' सरकार द्वारा बिजली दरें कम करने का फैसला अब कांग्रेस-राकांपा गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। कांग्रेस के ही सांसद संजय निरुपम ने दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी बिजली दरें कम करने की मांग की है।

उत्तर मुंबई से कांग्रेसी सांसद संजय निरुपम ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई में भी दिल्ली की तर्ज पर बिजली दरें तुरंत आधी की जाएं। निरुपम के अनुसार इसके लिए किसी नियामक संस्था से सलाह लिए जाने की कोई जरूरत नहीं है। निरुपम ने 'दैनिक जागरण' से बात करते हुए कहा की यदि उनकी मांग पर तुरंत ध्यान देकर मुंबई में 10 साल से बढ़ रही कीमतें कम न की गईं तो वह अपनी ही पार्टी की सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उनके अनुसार, बिजली की दरें कम करवाने के लिए वह सरकार के विरुद्ध मोर्चा निकालने से लेकर आमरण अनशन तक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट पर पुनर्विचार करने की सलाह देकर चह्वाण सरकार के लिए एक मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। अब निरुपम की यह मांग विपक्ष सहित कांग्रेस की सहयोगी राकांपा को भी नए हमले का मौका दे सकती है। इस संबंध में पूछे जाने पर निरुपम ने कहा कि उन्हें अपनी सरकार से ज्यादा जनता की फिक्र है।

पढ़ें: दिल्लीवासियों को नए वर्ष का तोहफा,बिजली की दरें हुई आधी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।