विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच हजार ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात होंगे आरपीएफ जवान

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 07:59 AM (IST)

रेलवे अब अपनी ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत जल्द ही पांच हजार ट्रेनों में आरपीएफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रेलवे अब अपनी ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत जल्द ही पांच हजार ट्रेनों में आरपीएफ जवानों को तैनात किया जाएगा। अब तक आरपीएफ जवान के जिम्मे 1300 ट्रेनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

आरपीएफ के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि 11 हजार सवारी ट्रेनें रोज पटरियों पर दौड़ती हैं। इनमें 1300 ट्रेनों में आरपीएफ जवान तैनात होते हैं। जीआरपी 2200 गाड़ियों की सुरक्षा करती है। चौधरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत करने का है। इसके तहत जल्द ही पांच हजार ट्रेनों में आरपीएफ जवान तैनात किए जाएंगे।

जवानों को विशेष सीरीज वाले मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मुसीबत में फंसे रेल यात्री इनसे संपर्क कर सकें। रेलवे इसके लिए मोबाइल सेवा आपरेटरों से विचार विमर्श कर रहा है। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले साल अप्रैल तक 16500 आरपीएफ जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद और अधिक ट्रेनों को सुरक्षा दी जा सकेगी।

पढ़ेंः आरपीएफ जवानों पर बदमाशों ने की फायरिंग

जंक्शन पर आरपीएफ से भिड़ा बीएसएफ का जवान