विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरपीएफ जवानों पर बदमाशों ने की फायरिंग

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 10:00 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : सरकड़ा क्रॉसिंग पर ट्रेन लूटने की तैयारी में गेटमैन को बंधक बनाने वाले बदमाशों ने आरपीएफ जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने काफी मुश्किल से खुद को बचाया। इसके बाद जवाबी फायरिंग की, तब बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम पुलिस बल क्रॉसिंग पर पहुंच गया। इलाके में बदमाशों की तलाश की। लेकिन, कोई हाथ नहीं आ सका है।

रसुइया-पितांबरपुर (फरीदपुर) स्टेशन के बीच स्थित 354 सरकड़ा क्रॉसिंग पर बुधवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमशों ने गेटमैन ओमपाल को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद क्रॉसिंग पर ट्रेन रोक लूटने की तैयारी में थे। लेकिन, गेटमैन ने बदमाशों के इधर -उधर होते ही रेल प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को जानकारी दे दी। रसुइया स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले जवान तुफैल अहमद, अमरेंद्र कुमार तुरंत क्रॉसिंग पहुंच गए। बदमाशों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इससे जवान पीछे हट गए। खुद को सुरक्षित करने के लिए जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान बदमाश मौके देख फरार हो गए। आरपीएफ जवानों ने थाने को जानकारी दी, तब रात में ही फरीदपुर पुलिस पहुंच गई। आरपीएफ-फरीदपुर पुलिस ने दिन निकलते ही बदमाशों की तलाश में इलाके को छाना। मगर कोई हाथ नहीं लगा। इसके बाद आरपीएफ के जवान तुफैल अहमद की ओर से फरीदपुर थाने में जान से मारने की नीयत से हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, इससे पहले बिलपुर-टिसुआ और तिलहर की क्रॉसिंग पर बदमाश गेटमैन को बंधक बनाकर लूटपाट कर चुके हैं। इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। आरपीएफ अफसरों ने फरीदपुर थाने का मामला होने के कारण जानकारी से इंकार किया है।