विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जब नन्हे प्रिंस के साथ पीएम मोदी ने घुमाया फुटबॉल, एेसे किया अभिवादन

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 01:59 PM (IST)

पीएम मोदी ने नन्हे राजकुमार को फीफा अंडर-17 का फुटबॉल और शतरंज उपहार में दिए। बता दें कि डोकलाम गतिरोध ...और पढ़ें

VIDEO: जब नन्हे प्रिंस के साथ पीएम मोदी ने घुमाया फुटबॉल, एेसे किया अभिवादन
VIDEO: जब नन्हे प्रिंस के साथ पीएम मोदी ने घुमाया फुटबॉल, एेसे किया अभिवादन

नई दिल्‍ली, एएनआइ। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक अपनी पत्‍नी और बेटे के साथ चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। बुधवार को भूटान नरेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राजा खेसर की पत्नी महारानी जेटसन पेमा वांगचुक और प्रिंस जिग्मे नामग्याल वांगचुक भी उनके साथ मौजूद थे।

पीएम मोदी भूटान नरेश के साथ बातचीत के दौरान नन्‍हे राजकुमार के साथ खेलते हुए नजर आए। उन्‍होंने भूटान के राजकुमार को झुककर नमस्‍कार किया। इसके बाद पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाया। भूटान नरेश का परिवार जब तक प्रधानमंत्री निवास में रहा, तब तक पीएम मोदी का ध्‍यान राजकुमार पर ही ज्‍यादा रहा।

पीएम मोदी ने नन्हे राजकुमार को फीफा अंडर-17 का फुटबॉल और शतरंज उपहार में दिए। बता दें कि डोकलाम गतिरोध के बाद भूटान की तरफ से यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है। इससे पहले भूटान नरेश के परिवार का स्‍वागत विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने किया। वह भी भूटान राजकुमार के साथ खेलते हुए नजर आई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद भूटान नरेश का परिवार राष्‍ट्रपति भवन गया। यहां राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से इन्‍होंने मुलाकात की। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राजकुमार को उपहार दिया। इसे पाकर नन्हे राजकुमार बहुत खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें: भारत-भूटान के बीच ऐतिहासिक मैत्री संबंध की यादें हुईं ताजा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।