विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्यों, 'हमशक्ल' का सहारा ले रहे हैं शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 07:07 PM (IST)

रविंद्र गायकवाड़ भीड़ की नजरों से बचने के लिए अपने हमशक्ल का सहारा ले रहे हैं।

जानिए क्यों, 'हमशक्ल' का सहारा ले रहे हैं शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़
जानिए क्यों, 'हमशक्ल' का सहारा ले रहे हैं शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़

नई दिल्ली, जेएनएन। एयर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद हवाई सफर पर प्रतिबंध लगने के कारण चर्चा में आए शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, गायकवाड़ के इस बार सुर्खियों में होने की वजह किसी के साथ मारपीट नहीं बल्कि कुछ और ही है।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक रविंद्र गायकवाड़ भीड़ की नजरों से बचने के लिए अपने हमशक्ल का सहारा ले रहे हैं। गायकवाड़ का हमशक्ल उनके पार्टी के कार्यकर्ता रत्नकांत सागर हैं। रविंद्र गायकवाड़ और रत्नकांत सागर जब एक साथ खड़े हो जाए तो पहचानना मुश्किल हो जाता है कि असली गायकवाड़ कौन है।

हवाई सफर पर प्रतिबंध लगने के बाद सुर्खियों में आने वाले गायकवाड़ को देशभर में लोग पहचानने लगे हैं। वह अब जहां भी जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आग्रह करते हैं। जिसके बाद वह किसी को मना नहीं कर पाते, इस वजह से उन्होंने लोगों को चकमा देने के लिए रत्नकांत को अपने सेक्रेटरी के रूप में रखा है।

गायकवाड़ ने अपने हमशक्ल को कुर्ता-पैजामा पहनकर साथ रहने को कहा है, जबकि वे खुद टीशर्ट और पैंट पहने रहते हैं।

यह भी पढ़ें: एयरइंडिया में बुक किया टिकट लेकिन ट्रेन से दिल्ली पहुंचे गायकवाड़