विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुर्क होंगे शाहजहांपुर समेत 60 आश्रम

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 02:54 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 Dec 2013 05:32 AM (GMT+05:30)

सूरत की युवती से दुष्कर्म के आरोप में भगोड़ा घोषित नारायण साई की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। समर्पण न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। सूरत की युवती से दुष्कर्म के आरोप में भगोड़ा घोषित नारायण साई की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। समर्पण न करने की दशा में गुजरात पुलिस सात दिसंबर से उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर देगी। ऐसी दशा में दिल्ली से लेकर शाहजहांपुर समेत 60 आश्रमों की कुर्की होगी।

शाहजहांपुर की बहादुर बेटी ने गुरु के छल और दुष्कर्म के खिलाफ जो क्रांति की चिंगारी लगाई, वह आसाराम के साम्राज्य के लिए ज्वाला साबित हुई। नाबालिग बेटी के साहस ने सूरत की सगी बहनों में अत्याचार का बदला लेने की हिम्मत पैदा कर दी। गुजरात पुलिस ने सगी बहनों की ओर से आसाराम और उसके बेटे नारायण साई के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन नारायण साई गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया।

पढ़े: नारायण साई के चक्कर में दो लोगों से कड़ी पूछताछ

गुजरात पुलिस ने नारायण साई को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया। सात दिसंबर तक नारायण साई की गिरफ्तारी न होने पर बतौर ट्रस्टी नारायण साई के कब्जे वाले दिल्ली से यूपी तक के साठ आश्रमों की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसी दशा में दिल्ली के करोल बाग समेत गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उझियानी आदि 60 आश्रमों की संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि शाहजहांपुर के आश्रम का ट्रस्टी नारायण साई ही है। 2011 में लखीमपुर जिले के रहिजनिया के एक साधक ने भी एक एकड़ जमीन दान की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर