विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहयोगियों ने कहा, झूठ बोल रहा रामपाल

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 24 Nov 2014 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 10:00 PM (IST)

चार दिन से तोते की तरह एक ही बयान बोल रहे रामपाल के दाहिने हाथ उसके खिलाफ हो गए हैं। सिविल लाइंस थाने की हवालात में रामपाल के करीबी सहयोगी रामकुमार व पुरुषोत्तम दास ने पुलिस के समक्ष नया खुलासा किया है। दोनों ने बताया कि रामपाल झूठ बोल रहा

News Article Hero Image

हिसार [सुरेंद्र सोढी]। चार दिन से तोते की तरह एक ही बयान बोल रहे रामपाल के दाहिने हाथ उसके खिलाफ हो गए हैं। सिविल लाइंस थाने की हवालात में रामपाल के करीबी सहयोगी रामकुमार व पुरुषोत्तम दास ने पुलिस के समक्ष नया खुलासा किया है। दोनों ने बताया कि रामपाल झूठ बोल रहा है। उसी ने बच्चों व महिलाओं को ढाल बनाने के आदेश दिए थे। रामपाल को किसी ने बंधक नहीं बनाया। वह खुद अपने कक्ष में बैठा पूरा हाल लगातार जान रहा था। वह चंडीगढ़ अदालत में पेशी पर जाने की बात भी झूठ बोल रहा है। न ही वह गया था और न ही उसे पंचकूला से पकड़कर लाया गया था। दूसरी बार चार दिन की पुलिस हिरासत में लिए गए रामकुमार, पुरुषोत्तम व बलजीत से रामपाल के बयानों पर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि आश्रम की हर गतिविधि पर रामपाल के ही दिशा-निर्देश ही चल रहे थे।

--------

इतनी बदबू कभी नहीं आई

----------

दूसरी तरफ, रामपाल ने रिमांड के चौथे दिन सुबह उठते ही चाय पीने के बाद नहाने की इच्छा जताई। पुलिस कर्मियों से कहा- 'कपड़ों में इतनी बदबू कभी नहीं आई। नहाण के बाद सांस आवैगा।' सुबह 11 बजे नहाने के बाद रामपाल ने फिर चाय पी। एक पुलिसकर्मी ने चाय देते हुए कहा- 'बाबा, कुछ तो बता दे, एक हे जगहां सूई अटका राखी है।' रामपाल ने कहा-'बता दिया, वाहे बात सै।' पांच दिन की रिमांड पर रामपाल को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उसको फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

-------

आठ और आरोपी गिरफ्तार

-------

सतलोक आश्रम में पुलिस पर हमला करने वाले आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पेट्रोल बम भी बरामद हुए हैं। इन आरोपियों में नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी ओमप्रकाश, शामली, उत्तर प्रदेश निवासी रूपराम व मोनू, सीतामढ़ी, बिहार निवासी रामबीर, सोलन, हिमाचल प्रदेश निवासी पवन व कुलवंत, राजस्थान निवासी रजनीश और रोहतक, हरियाणा निवासी विकास शामिल हैं।

--------

हथियार मिलने का क्रम जारी

-------

सतलोक आश्रम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को हथियार लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को रामपाल की गद्दी के नीचे बने कमरे की अलमारी से पिस्तौल, तीन खाली मैग्जीन, एक रिवॉल्वर 32 बोर और 13 कारतूस बरामद किए हैं। 50 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा पांच पेट्रोल बम, पांच बाल्टी ज्वलनशील तरल पदार्थ, पांच हजार लाठियां, 52 हेलमेट, एसिड से भरी तीन पिचकारियां, कमांडो की 150 काली ड्रेस, सहित गुलेल और एक हजार कंचे भी मिले।

----------

पढ़ेंः रामपाल के नक्सली कनेक्शन से अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।