विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपाल के नक्सली कनेक्शन से अलर्ट

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 24 Nov 2014 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 12:06 AM (IST)

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के छत्तीसगढ़, बिहार व नेपाल के नक्सलियों से ताल्लुक होने के संकेत से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली मिलकर हरियाणा में हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। लिहाजा पूरे हरियाणा व चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के छत्तीसगढ़, बिहार व नेपाल के नक्सलियों से ताल्लुक होने के संकेत से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली मिलकर हरियाणा में हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। लिहाजा पूरे हरियाणा व चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अलर्ट में कहा गया है कि नक्सली इलाके में शांति भंग करने के लिए रामपाल के अनुयायियों के बीच छिपकर ¨हसा को अंजाम दे सकते हैं। यह अलर्ट रामपाल के नक्सली महावीर सकलानी के साथ रिश्तों की बात सामने आने के बाद जारी हुआ है। तहकीकात की जा रही है कि कहीं सतलोक आश्रम में राष्ट्रीय समाज सेवा समिति (आरएसएसएस) के कमांडो को हथियार चलाने की ट्रेनिंग इन्हीं नक्सलियों ने तो नहीं दी है। रामपाल का नक्सलियों से नाता करीब चार माह पुराना है। अगस्त में गुड़गांव से बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) का सब एरिया कमांडर सकलानी पकड़ा गया था। बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला सकलानी बरवाला के सतलोक आश्रम में ठहर चुका है। सकलानी बिहार में करीब एक दर्जन वारदातों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। बिहार में दहशत फैलाने के बाद वह नेपाल भाग गया था और उसके बाद बरवाला आश्रम आ गया था। सकलानी ने आश्रम में खुद को डॉक्टर बताया और अनुयायियों को दवाएं तक दीं। पुलिस को आश्रम से नेपाली करेंसी भी मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।