विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौका मिलते ही काला चश्‍मा पहन यह करता था रामपाल

By vivek pandeyEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 10:43 AM (IST)

जब भी उसे मौका मिलता, वो अपना यह पसंदीदा काम करने लगता था। कभी स्टाइलिश चश्मा लगाकर तो कभी पगड़ी बांधकर, सर्दी हो या गर्मी, दिन हो या रात, चारपाई हो या फिर बेड, वह

News Article Hero Image

हिसार। सतलोक आश्रम का संचालक रामपाल सेल्फी का दीवाना था। जब भी उसे मौका मिलता, वो अपना यह पसंदीदा काम करने लगता था। कभी स्टाइलिश चश्मा लगाकर तो कभी पगड़ी बांधकर, सर्दी हो या गर्मी, दिन हो या रात, चारपाई हो या फिर बेड, वह मोबाइल से अपनी फोटो खींचने लगता था।

बस मौका मिलते ही नए लुक में फोटोग्राफी रामपाल का शौक बन चुका था। पहले आलीशान आश्रम और कोठी में फोटो खींचवाकर भक्तों में जारी कर देता था। अब लोहे की सलाखों के पीछे नजरें झुका कर खड़े रामपाल की फोटो खींची जा रही हैं। आम आदमी भी किसी तरह हवालात तक पहुंचने की जुगत में है। ताकि रामपाल के सामने खड़ा होकर सेल्फी खिंचवाकर सोशल मीडिया पर जारी की जा सके।

पेट्रोल बम मिले, आरोपी जेल भेजे:

सतलोक आश्रम में सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने लाठी, हेलमेट, पेट्रोल बम सहित विस्फोटक सामान बरामद किया है। इनके अलावा सामान्य अस्पताल में दाखिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रामपाल के आश्रम की सेवादार हरिद्वार में मिली :

हरियाणा में रामपाल के सतलोक आश्रम में सेवादार रही हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी युवती एक महिला के साथ हरिद्वार पहुंच गई। हरिद्वार पुलिस को वह यहां विष्णुनगर में रहने वाली महिला के घर में मिली। युवती के अनुसार वह अपनी इच्छा से महिला के साथ हरियाणा से हरिद्वार आई। पुलिस युवती के बारे में हरदोई पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। युवती को नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जा रहा है।

पढ़ें : सहयोगियों ने कहा, झूठ बोल रहा है रामपाल

पढ़ें : छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया रामपाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।