विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैदिक ने कश्मीर को अलग करने की बात की है तो चले देशद्रोह का केस

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jul 2014 08:12 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:22 AM (GMT+05:30)

बाबा रामदेव ने कहा है कि अगर वेद प्रताप वैदिक ने कश्मीर को भारत से अलग करने की बात कही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने कहा है कि अगर वेद प्रताप वैदिक ने कश्मीर को भारत से अलग करने की बात कही है तो उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलना चाहिए। कश्मीर की आजादी से जुड़े वेद प्रताप वैदिक के विवादित बयान पर बाबा रामदेव ने एक हिंदी समाचार चैनल के साथ बातचीत में यह बातें कही।

रामदेव ने कहा कि पत्रकार वैदिक ने सफाई दी है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान ही नहीं दिया है। रामदेव ने हाफिज सईद को खूंखार आतंकी और मानवता का हत्यारा करार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक रामदेव ने कहा कि अगर वैदिक ने कश्मीर को भारत से अलग करने की बात की है तो उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। यह राष्ट्रद्रोह है, यह राष्ट्रीय अपराध है। हालांकि वैदिक ने उनसे कहा है कि उन्होंने ऐसा बयान दिया ही नहीं है, मीडिया में उनके बयानों को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

वैदिक से संबंधों पर रामदेव ने सफाई देते हुए कहा कि वह मेरे प्रवक्ता नहीं हैं और कभी रहे भी नहीं, वह सिर्फ मेरे समर्थक हैं। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बारे में रामदेव ने कहा कि वह एक दरिंदा है। रामदेव ने कहा कि हाफिज से मुलाकात वैदिक का निजी मामला है। वैदिक किससे मिलते हैं या नहीं, यह उनकी व्यक्तिगत आजादी का विषय है।

पढ़ें: पत्रकार वैदिक के खिलाफ वाद दायर

पढ़ें: हाफिज सईद से वैदिक की मुलाकात पर बवाल