यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजनाथ सिंह ने आंतरिक सुरक्षा पर राज्यों के गृह मंत्रियों बैठक बुलाई
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात, सीमा पार आतंकवाद, माओवादी हिंसा और अन्य मुद्दों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के आंतरिक सुरक्षा हालात पर चर्चा के लिए तीन जुलाई को बैठक बुलाई है। इसमें सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात, सीमा पार आतंकवाद, माओवादी हिंसा और अन्य मुद्दों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। राजग सरकार के दौरान पहली बार इस तरह की बैठक होगी जहां सभी गृह मंत्री देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। पूर्व की संप्रग सरकार आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा के लिए हर साल मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन करती थी। लेकिन पिछले तीन वर्षों से ऐसा कोई सम्मेलन नहीं हुआ है।