विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री अाज करेंगे चर्चा

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 10:12 AM (IST)

बैठक में अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहावला और नगालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्शु हिस्सा लेंगे।

भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री अाज करेंगे चर्चा
भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री अाज करेंगे चर्चा

आइजोल(जेएनएन)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मिजोरम की राजधानी आइजोल में आज भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मुद्दों पर होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 1,643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा के पास के सुरक्षा हालात और विकास गतिविधियों पर गहन चर्चा होगी।

बैठक में अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहावला और नगालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्शु हिस्सा लेंगे। समीक्षा बैठक में भारत-म्यांमार सीमा पर सीमा से जुड़े आधारभूत ढांचे की स्थिति पर चर्चा होगी।

समीक्षा बैठक में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) की परियोजनाओं के क्रियान्वयन, सीमा के आसपास लोगों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) को सरल बनाने, सीमा सर्वेक्षण से जुड़े कामों और राज्यों तथा सीमा चौकसी बल, असम राइफल्स के बीच तालमेल से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और असम राइफल्स के महानिदेशक के साथ संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः भारत की सीमा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित: राजनाथ सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।