विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू मामले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं राजनाथ सिंह: मनीष तिवारी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 15 Feb 2016 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2016 01:40 PM (IST)

जेएनयू विवाद मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर जवाहर लाल विश्विद्यालय मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह बयान राजनाथ के उस बयान की प्रतिक्रिया में दिया है जिसमें उन्होंने जेएनयू विवाद मामले में आतंकी हाफिज सईद का हाथ होने की बात कही थी।

उन्होंने मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान पर दबाव बनाने और हाफिज सईद को गिरफ्तार करने की बात भी कही थी। तिवारी ने प्रतिक्रिया में ट्वीट कर पीएम मोदी से कहा है कि वह अपने बिरयानी वाले मित्र से आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी के लिए कहें।

गौरतलब है कि शनिवार को हाफिज सईद के एक फेक अकाउंट पर जेएनयू के छात्रों को आने और कश्मीर के समर्थन और भारत विरोध की बात कही गई थी। राजनाथ ने कहा था देश के लोगों को इस सच्चाई के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था। उनके इस बयान के बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा था कि एजेंसियों से मिले इनपुट के अाधार पर ही मंत्री ने अपना बयान दिया था।

इस पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के एक अन्य नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानना चाहा था कि ऐसी कौन सी एजेंसी है जिसने इस तरह का इनपुट दिया था कृपा कर उसका नाम बताएंगे।

पढ़ें: देश विरोधियों के समर्थन पर माफी मांगे सोनिया और राहुल: अमित शाह

VC की अपील, 'आंदोलन का रास्ता छोड़, शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लें छात्र'