यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाई प्रोफाइल हुआ राजस्थान का चुनाव अभियान
राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और ...और पढ़ें

जयपुर, [नरेंद्र शर्मा]। राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। स्टार प्रचारक और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को जयपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित कर भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 11 सितंबर को उदयपुर के सलुंबर में आदिवासियों की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
पढ़ें : भाजपा-आरएसएस बैठक में मोदी पर हो सकता है फैसला
पढ़ें: मोदी के अंदर राम की शक्ति: अशोक सिंघल
आदिवासी अंचल में रैली कर कांग्रेस जहां अपने परंपरागत वोट बैंक को पार्टी से जोड़े रखने की कोशिश में है। वहीं गुजरात से सटे आदिवासी अंचल में पिछले कुछ समय से नरेंद्र मोदी का प्रभाव भी बढ़ रहा है, इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा का इस क्षेत्र में बड़ा जन समर्थन मिला। इससे चिंतित कांग्रेस मोदी की रैली के एक दिन बाद ही राहुल गांधी को अपने वोट बैंक को बांधे रखने के लिहाज से बुला रही है। वसुंधरा राजे का दावा है कि मोदी की रैली राज्य के इतिहास में अब तक की बड़ी रैली होगी। इसमें करीब चार लाख लोग शामिल होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
