यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संघ से हो रही बैठक में मोदी पर फैसला ले सकती है भाजपा
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश किए जाने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश किए जाने की चर्चाओं के बीच रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है। संघ ने कहा है कि वह मोदी को लेकर अपनी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर चुका है, अब केवल पार्टी को फैसला लेना है। इस बैठक में खुद नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कुछ खास मुद्दों के साथ देश की मौजूद स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।
संघ के पदाधिकारी मनमोहन वैद्य ने इस बारे में कहा कि संघ ने पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। संघ ने पार्टी को सूचित कर दिया है। पार्टी इसे जानती है. पार्टी को इस बारे में निर्णय लेना है कि कौन घोषणा करेगा और कब फैसला होगा। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव नजदीक हैं, लिहाजा विकल्प जनता देगी और पार्टी इस संबंध में खुद को तैयार कर रही है।
संघ प्रवक्ता ने आज से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक को सामान्य नियमित बैठक बताया है। प्रवक्ता के मुताबिक संघ के 25 और भाजपा के 12 पदाधिकारियों समेत 65 नेता इसमें भाग लेंगे। वैद्य ने कहा कि बैठक पूर्व नियोजित थी और इस महीने की शुरुआत में होनी थी, लेकिन संसद के सत्र की अवधि बढ़ने के कारण इसे बढ़ा दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
